DEHRADUNUttrakhand

रिया थापा को श्रद्धांजलि, कांग्रेस का कैंडल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA खत्म करने की मांग

देहरादून। भारत केसरी

क्लेमेंटाउन की नई बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की बेटी रिया थापा की स्मृति में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने किया।

इस दौरान वैभव वालिया ने नीट परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि रिया थापा की मौत के लिए व्यवस्था जिम्मेदार है। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी।

 

बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि रिया थापा ने 12वीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। क्षेत्रवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर गहरा रोष व्यक्त किया। सभी ने मोमबत्तियां जलाकर रिया को याद किया और निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग उठाई।

 

कार्यक्रम में पदम रोका, जीवन कुमार, तुला राणा, यमुना, जया थापा, नीमा थापा, पीयूष गौड़, बीना, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, बी.एस. थापा, राम कुमार यादव, सूरत लंबा, शमशेर, मित्तल, अमन सिंह, आयुष सेमवाल, अजय रावत, गौतम नौटियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे