DEHRADUNHEALTH NEWS

देहरादून में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

देहरादून। भारत केसरी

राष्ट्रीय प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार, 28 जून 2026 को जिला चिकित्सालय (महात्मा गांधी शताब्दी) में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई गई।

इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय लक्ष्य को मजबूत किया जा सके।

 

कार्यक्रम में मिशन निदेशक डॉ. संदीप तिवारी, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनु जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनएचएम) डॉ. निधि रावत, वरिष्ठ सर्जन डॉ. आर. के. टम्टा, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया, जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से डॉ. विकास शर्मा सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना है, जिससे भविष्य में पोलियो संक्रमण की किसी भी संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।