देहरादून महानगर और पछुवादून कांग्रेस कमेटी का ऐलान, संगठन में नई टीम को मिली जिम्मेदारी
देहरादून: उत्तराखंड में प्रस्तावित 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी और पछुवादून कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई टीम में विभिन्न वर्गों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि यह टीम कांग्रेस की समावेशी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है। इसमें समाज के सभी वर्गों, जातियों, धर्मों, युवाओं, महिलाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक स्थान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी ऊर्जा, समर्पण और अनुशासन के साथ कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेगी। कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के विश्वास के बल पर महानगर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
महानगर कांग्रेस कमेटी में ये बने उपाध्यक्ष
अभिषेक तिवारी, राव नसीम, नईम, सुनील जायसवाल, सज्जाद अंसारी, हरजीत सिंह, अरुण शर्मा, अनूप कुमार, जसविंदर सिंह, विकास पुंडीर, किशन, ट्विंकल अरोड़ा, गीता राम, जितेंद्र कुमार, अमन कुमार और संतन सिंह।
इनको बनाया गया महासचिव
सलमान अहमद, संजय भारती, रामबाबू, प्रदीप, गुरचरण, नीरू, सैय्यद जमाल, अमनदीप, अल्ताफ, परमजीत, सौरभ, तौकीर, आलोक, दीपक, मोहन और ऋषभ जैन।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां
- 12 सचिव भी नियुक्त किए गए।
- शकील मंसूरी – ऑफिस सेक्रेटरी
- अभिषेक तिवारी – कोषाध्यक्ष
- शिवांशु जायसवाल – सोशल मीडिया इंचार्ज
- मंजू त्रिपाठी और अनुराग मित्तल – प्रवक्ता
- शिवम – मीडिया प्रभारी
कांग्रेस का मानना है कि नई संगठनात्मक टीम के गठन से देहरादून महानगर और पछुवादून क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।
