DEHRADUNUttrakhand

राहुल गांधी के दौरे पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, सीएमआई चौक पर की नारेबाजी

देहरादून। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देहरादून दौरे के दौरान शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने उनके विरोध में प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने सीएमआई चौक पर एकत्र होकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया।May be an image of one or more people and text that says 'नारी नारीशकिकसाथ काग्रर का घोरा 33% आरक्षण विल सान सोनेसेसोका होका 퍼 कांग्रेसकााथ नारीशकिति कखिलाफ पपलाफ ननत माफ कांग्रेसकाहाथ नारीशक्ि नारी शक्ि केखिलाफ करेंग्री माफ आयषारास जायसवाल ាាក្កត្ព្ជ្ពុជា नारी शकि के साथ သ का धोरा 33% होनेसो ेनेसे ने होका आरक्षण चिलक को पाकर नारी शक्रि के साथ कांग्रेर का धोखा 33% आरक्षण विल को पास दोने ने होका'

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और भाजपा के झंडे लेकर कांग्रेस की कथित महिला विरोधी सोच के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर बैरिकेडिंग कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया।

May be an image of one or more people, crowd and text

प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर देश की करोड़ों महिलाओं की भावनाओं को आहत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जबकि कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर केवल राजनीति की है।

May be an image of one or more people and crowd

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं राहुल गांधी के दौरे का विरोध कर यह संदेश देना चाहती हैं कि देवभूमि की मातृशक्ति महिला सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की राजनीतिक अवसरवादिता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस से अपने अतीत पर आत्ममंथन करने की भी बात कही।

प्रदर्शन में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, मधु भट्ट सहित संगठन के कई प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। बाद में प्रशासन ने कुछ महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों के माध्यम से वहां से हटाया। हालांकि पूरे प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के पक्ष में जनजागरूकता का संदेश भी है। संगठन का कहना है कि भविष्य में भी महिलाओं के हितों के विरुद्ध मानी जाने वाली किसी भी नीति या सोच का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।