Uttrakhand

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, नई तैनाती के आदेश जारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने चयन वर्ष 2025-26 में पदोन्नत 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दे दी है। विभागीय पदोन्नति के बाद इन सभी कार्मिकों को अपर उप निरीक्षक (ASI) के पद पर तत्काल प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से 13 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया।

UTTARAKHAND POLICE PROMOTION

UTTARAKHAND POLICE PROMOTION

UTTARAKHAND POLICE PROMOTIONपदोन्नति के साथ बदली गई तैनाती

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार मुख्य आरक्षी नापु (पुरुष) के पद से अपर उप निरीक्षक नापु (पुरुष) के पद पर पदोन्नत किए गए कार्मिकों को विभागीय स्थानांतरण नीति के तहत नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

208 पदोन्नत कार्मिकों की सूची में उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें कई कर्मचारियों का वर्तमान जिला बदल दिया गया है, जबकि कुछ कार्मिकों को उनके मौजूदा जिले में ही नई जिम्मेदारी दी गई है।

देहरादून से हरिद्वार तक नई तैनाती

नई तैनाती पाने वाले कार्मिकों में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग समेत प्रदेश के अन्य जिलों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।

उदाहरण के तौर पर ऊधमसिंहनगर में तैनात संजीव कुमार को उत्तरकाशी, हरिद्वार में तैनात राजीव कुमार को ऊधमसिंहनगर, जबकि देहरादून में तैनात मनमोहन सिंह को देहरादून में ही नई तैनाती दी गई है।

पर्वतीय जिलों से भी हुआ स्थानांतरण

पदोन्नति के बाद जारी स्थानांतरण सूची में पर्वतीय जिलों के बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और चमोली में तैनात कई कार्मिकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इनमें कुछ पुलिसकर्मियों को पर्वतीय जिलों से मैदानी जिलों में भेजा गया है, जबकि कुछ कार्मिकों को दूसरे पर्वतीय जिलों में तैनाती मिली है।

तत्काल कार्यमुक्त होकर संभालना होगा नया पद

पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि वे वर्तमान तैनाती स्थल से तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें।

संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि पदोन्नत कार्मिकों को कार्यमुक्त करने के बाद इसकी अनुपालन आख्या पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

208 कार्मिकों की पूरी सूची जारी

डीजीपी दीपम सेठ के कार्यालय से जारी आदेश में क्रम संख्या 1 से 208 तक सभी पदोन्नत कार्मिकों का नाम, पिता का नाम, वर्तमान नियुक्ति जिला और नई तैनाती का विवरण दर्ज किया गया है।

पदोन्नति के बाद हुए इस बड़े स्तर के स्थानांतरण से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस बल की तैनाती में बदलाव हुआ है। अब सभी पदोन्नत कार्मिकों को नई जिम्मेदारी संभालते हुए अपर उप निरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण करना होगा।