DEHRADUNDM DEHRADUN

देहरादून में 18 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद , भारत केसरी की एक्सक्लूसिव खबर

देहरादून। भारत केसरी

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 18 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

Oplus_16908288

जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 अगस्त को देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना है।

 

मौसम की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 18 अगस्त को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

 

अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना:

18 अगस्त को देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय खराब मौसम और संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया है।

 

जिला प्रशासन का आदेश 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।