DEHRADUNUttarakhand Pradesh Congress Committee

चंद्रोटी में ‘एक साल, बेमिसाल’ कार्यक्रम, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

देहरादून।

भारत केसरी

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रोटी ग्राम सभा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘एक साल, बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली के आह्वान पर चंद्रोटी ग्राम प्रधान सारिका ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान मुख्य अतिथि, ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत अति विशिष्ट अतिथि तथा पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पछवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह ‘गोगी’ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

मुख्य अतिथि अभिषेक चौहान ने कहा कि कांग्रेस परिवार को एकजुट कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाएंगे।

 

उपेन्द्र थापली ने कहा कि जन-जन की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क से लेकर सदन तक पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संघर्ष करना होगा।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुंडीर, डॉ. प्रतिमा सिंह, महेंद्र नेगी ‘गुरुजी’, राजेंद्र शाह, हुकुम चौहान, जगदीश चौहान, प्रदीप डोभाल, राकेश शर्मा, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, विशाल खरोला, दर्शन रावत, अखिल प्रधान, सागर लामा, रवि शर्मा, रितेश जोशी, अनूप सक्सेना, गीता पैनोली, हरि काला पुंडीर, आंचल पुंडीर, सोनिया आनंद और तनुजा घले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट प्रशांत खंडूरी ने किया। इसके अलावा क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, पंचायत सदस्य और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, आपसी एकजुटता बढ़ाने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।