देहरादून में 20 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, जिलाधिकारी ने दिया आदेश…
देहरादून।
भारत केसरी
वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिले में 20 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन ने मौसम को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। जिलाधिकारी के आदेश के तहत जनपद के सभी संबंधित शिक्षण संस्थान एवं आंगनबाड़ी केंद्र 20 अगस्त को बंद रहेंगे।


