CM UTTRAKHANDUttrakhand

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत

देहरादून।

भारत केसरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर भी चर्चा हुई।

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड दौरे को कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।