CM UTTRAKHANDUttrakhand

मुख्यमंत्री धामी ने ‘सशक्त बहना उत्सव’ में खरीदे स्थानीय उत्पाद, बोले- वोकल फॉर लोकल को बनाएं जन-अभियान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित ‘सशक्त बहना उत्सव’ के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। स्थानीय उत्पादों की खरीदारी से राज्य के कारीगरों, उद्यमियों और विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों को सीधा लाभ मिलता है।

May be an image of temple

मातृशक्ति के हुनर की पहचान हैं स्थानीय उत्पादMay be an image of one or more people, temple and text

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न स्थानीय उत्पाद तैयार कर रही हैं। ये उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और हुनर की पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को खरीदना केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे इनसे जुड़ी महिलाओं की आजीविका को मजबूती मिलती है और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है।May be an image of temple and text

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। प्रदेशवासी त्योहारों पर उपहार और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी में अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार किसी उत्पाद की हर खरीदारी किसी परिवार की आय बढ़ाने, किसी महिला के स्वरोजगार को मजबूत करने और राज्य की स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने में योगदान करती है।

‘वोकल फॉर लोकल’ को जन-अभियान बनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान ने देश में स्थानीय उत्पादों के प्रति नया विश्वास पैदा किया है। उत्तराखंड सरकार भी महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस त्योहारी सीजन में स्थानीय उत्पाद खरीदें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन-अभियान बनाने से आत्मनिर्भर उत्तराखंड और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।