टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। भारत केसरी
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा बुधवार को देहरादून के सहारनपुर चौक से निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शामिल होकर भगवान टपकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज, महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज और टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।
मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा से जुड़े संत-महात्माओं, आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान टपकेश्वर महादेव से समस्त प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने और उत्तराखंड के निरंतर विकास एवं समृद्धि की कामना की।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक वातावरण भक्तिमय नजर आया
