DEHRADUN

देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, 1 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, 1 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद..

भारत केसरी

 

देहरादून में लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

 

मौसम विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल के अपडेट के आधार पर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और बारिश के बेहद तेज दौर की आशंका जताई गई है।

प्रशासन ने आपदा के खतरे और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह सूचना जिला प्रशासन के द्वारा रात्रि मे 1:00 बताया गया जबकि इसके पहले गलत सूचना सोशल मीडिया पर वायरल था जसकी खंडन किया गया था।

यानी देहरादून में 1 सितंबर को बच्चों के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।