DEHRADUNDM DEHRADUN

देहरादून में स्कूल बंद होने का फर्जी आदेश वायरल, जिला प्रशासन ने किया खंडन

देहरादून।

 

भारत केसरी

 

सोशल मीडिया पर देहरादून जिले में 1 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किए जाने का एक आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वायरल हो रहा आदेश फर्जी और भ्रामक है।

जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में खंडन जारी करते हुए कहा गया है कि 1 सितंबर को अवकाश घोषित करने का ऐसा कोई आदेश प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही ऐसी भ्रामक खबरों और फर्जी आदेशों पर विश्वास न करें।

 

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फर्जी आदेश तैयार कर प्रसारित करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसके आधिकारिक स्रोत से सत्यापन जरूर करें।

 

और प्रामाणिक खबर के लिए भारत केसरी न्यूज़ जरूर देखें।