Uttrakhand

महेंद्र भट्ट और नरेश बंसल ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

No photo description available.

 

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश मानव समाज को सदैव सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने तथा कर्म करते रहने का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का संदेश है कि मनुष्य को अपने कर्म पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और परिणाम की चिंता किए बिना पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। जन्माष्टमी का पर्व हमें इसी संदेश को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।

Manveer Chauhan मनवीर चौहान

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।No photo description available.

वहीं, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

भाजपा नेताओं ने प्रदेशवासियों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।