राष्ट्रीय ग्लोबल वार्मिंग कंट्रोल ट्रस्ट की उत्तराखंड कार्यकारिणी घोषित, मनमोहन शर्मा ने की नई टीम की घोषणा
देहरादून: राष्ट्रीय ग्लोबल वार्मिंग कंट्रोल ट्रस्ट (पंजीकृत संख्या 155/2022) की उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
नई कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
संरक्षक: रवि शर्मा, लाल चंद शर्मा और योगेंद्र ठाकुर।
उपाध्यक्ष: कल्याण चक्रवर्ती, राम कपूर वर्मा, यशपाल सिंह रावत (अधिवक्ता), जीएस डोगरा (अधिवक्ता) और अर्चना शर्मा।
महासचिव: आशीष गुप्ता और कुंदन सिंह।
सचिव: मोनिका डोभाल, योगेश खंडूजा और सुमन रिया नेथानी।
कोषाध्यक्ष: नीलम शर्मा।
सह-कोषाध्यक्ष: पीडी तेलंग।
सलाहकार: सुदर्शन शर्मा, एनडी बहुगुणा और केवल कपूर।
संगठन मंत्री: अनुराधा अग्रवाल, सुमन, रमन शर्मा और रोहन गुरुंग।
मीडिया प्रभारी: हरीश नौडियाल और जितेंद्र।
कार्यालय प्रभारी: विक्की खंडूजा।
पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान
प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को ट्रस्ट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पदाधिकारी ट्रस्ट के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जनमानस को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। नई कार्यकारिणी के माध्यम से इस दिशा में गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
मनमोहन शर्मा ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
