CM UTTRAKHANDUttrakhand

मुख्यमंत्री धामी ने मनोज तिवारी के बड़े भाई स्व. साधु शरण तिवारी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में लोकसभा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी ‘मृदुल’ के बड़े भाई स्वर्गीय साधु शरण तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय साधु शरण तिवारी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन और दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मनोज तिवारी और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुःख बेहद पीड़ादायक होता है और ऐसी परिस्थितियों में परिवार को भावनात्मक संबल की आवश्यकता होती है।

मुख्यमंत्री धामी की ओर से स्वर्गीय साधु शरण तिवारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।