CM UTTRAKHANDUttrakhand

हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर भव्य बनाने का ऐलान, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भविष्य में हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने गोरखाली समाज की माताओं और बहनों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।May be an image of dais

May be an image of speaker, flute and crowd

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की अटूट तपस्या, विश्वास, समर्पण और शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।May be an image of dais and text

उन्होंने कहा कि माताएं और बहनें हमारी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों की सबसे बड़ी संरक्षक हैं। उनके प्रयासों से भाषा, लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ रही हैं।May be an image of one or more people, temple and text that says 'மபபயா サば मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, देहशादून द्रास मसूरी विधानसमा बेत्र अन्तर्गत जनपद देहरावून शहीद कप्तान बहादुर थाप, आजाद हिन्द फौज शहीद 配 (लागत "शिलान्यास" धामी 30.00 মाख) श्री पुष्कर मुख्यमंत्री सिंह ज्तराबण्ड सरकार माननीय कममो जोशी नि्यान श्री मशरी, गणेश কृষন মাসगीय কপিক 网 인가 কুখি (고올리개 জपकন् 前新 श्रीमती अधন्,मरो भरिममी fo202 ज्योति कोटिया शनिषद, ツ মানলয়র เจกี कमिलि दंकूদ भैपाली बशीधर निवारी विमाম जतरारण्ह सिह् मनिया शर्मा, मोहन ซอง TIY श्री मधुसूदन सनील अणিকন্য कुमार इ०'

मुख्यमंत्री ने गोरखाली समाज की वीरता, निष्ठा, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में गोरखा वीरों ने हमेशा अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया है और उनके त्याग व बलिदान पर पूरे देश को गर्व है।May be an image of temple, dais and text that says 'नी महिबा हरित उ मेत्र लका 026 風 देह ली नब न ति'

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अमर शहीद कप्तान दल बहादुर थापा की स्मृति में बनने वाले ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का भी शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि यह शहीद द्वार गोरखा समाज के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनेगा।May be an image of one or more people

मुख्यमंत्री धामी ने भारत और नेपाल के सदियों पुराने सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों का भी उल्लेख किया। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत नेपाल के साथ खड़ा है और नेपाल के जल्द इस संकट से उबरने की कामना करता है।May be an image of dais, temple, wedding and text

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आचार्य बालकृष्ण, गीता पुष्कर धामी सहित गोरखाली समाज के अनेक प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।