CM UTTRAKHANDUttrakhand

उत्तराखंड के युवाओं को CM धामी का बड़ा तोहफा, शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’

देहरादून।

भारत केसरी

प्रदेश के युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

 

योजना के माध्यम से राज्य के विश्वविद्यालयों और शासकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन मार्गदर्शन मिलेगा। इसमें UPSC, राज्य लोक सेवा आयोग, CDS, बैंकिंग, रेलवे और SSC जैसी परीक्षाएं शामिल हैं।

इसके साथ ही CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी उच्च शिक्षा एवं पात्रता परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी युवाओं को विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

 

सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी उनके करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बाधा न बने।

 

खास तौर पर दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए यह योजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब उन्हें गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और वे घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेकर अपनी तैयारी कर सकेंगे।

Oplus_16908288