CRIME NEWSDEHRADUN

सड़क किनारे शराब पीने वालों पर दून पुलिस का शिकंजा, 20 शराबी हिरासत में

देहरादून।

भारत केसरी

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने क्षेत्र में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 20 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

 

पुलिस के मुताबिक, सभी के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।

 

पुलिस की कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों को पुलिस वाहन से थाने लाया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।