SSP DehradunUttrakhandUttrakhand trafficदेहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चार हेलीकॉप्टर सेवाओं का शुभारंभ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है।

इन सेवाओं के जरिए जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “उड़ान“ योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

इन चार स्थानों के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा..

देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के साथ ही हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। हेली सेवा की शुरुआत से अब इन क्षेत्रों की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद लेने वाले पर्यटक यहां आसानी से पहुंच पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से इन स्थानों पर पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग 8 से 10 घंटे लगते हैं। इस सेवा के प्रारंभ होने से यह यात्रा करीब 1 घंटे की हो जाएगी। इमरजेंसी की स्थिति में इन क्षेत्रों में रहने वाले हमारे लोगों को बहुत सहायता मिलेगी।

हफ्ते में सात दिन संचालित होगी सेवा..

देहरादून से मसूरी की हेली सेवा उत्तराखंड हवाई सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही है। जबकि शेष तीन हेली सेवाएं केंद्र सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही हैं। देहरादून – मसूरी के बीच पांच सीटर, जबकि शेष जगहों के लिए सात सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं देगा। देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल और और हल्द्वानी से बागेश्वर की हेली सेवा सप्ताह में सातों दिन और दिन में दो बार संचालित होगी। जबकि मसूरी देहरादून हेली सेवा पहले माह में प्रतिदिन एक उड़ान भरेगी।

कितना होगा किराया और क्या होगा समय ?

1 – देहरादून – नैनीताल

किराया – 4500 प्रति यात्री

देहरादून से उड़ान – सुबह 8.15 बजे और दोपहर- 2.25 बजे

नैनीताल से उड़ान- सुबह 9.10 बजे, दोपहर- 3.20 बजे

2 – देहरादून – बागेश्वर

किराया – 4000 प्रति यात्री

देहरादून से उड़ान- सुबह 10.20 बजे, दोपहर- 12.30 बजे

बागेश्वर से उड़ान- सुबह 11.10 बजे, दोपहर- 1.20 बजे

3 – हल्द्वानी – बागेश्वर

किराया – 3500 प्रति यात्री

हल्द्वानी से उड़ान – सुबह 8.30 बजे और दोपहर- 2.45 बजे

बागेश्वर से उड़ान- सुबह 9 बजे, दोपहर- 3 बजे

4 – देहरादून – मसूरी

किराया – 2578 प्रति यात्री

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *