देहरादून में 24 घंटे बंद रहेगा विधानसभा के पास रेलवे क्रॉसिंग, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट
22 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 23 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक आवाजाही पर रोक, वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
देहरादून। राजधानी देहरादून में विधानसभा के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आवश्यक कार्य के चलते सड़क यातायात 24 घंटे के लिए बंद रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।![]()
इस दौरान संबंधित मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे रेलवे क्रॉसिंग वाले रास्ते का इस्तेमाल न करें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का चयन करें।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं और संभावित असुविधा से बचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।
