इंटरनेशनल स्ट्रीट चिल्ड्रन डे के अवसर पर बच्चों के बीच पहुँचे जिलाधिकारी तथा एसएसपी DEHRADUN
इंटेंसिव केयर सेंटर में बाल भिक्षावृति तथा बाल श्रम से मुक्त कराये बच्चों के बीच पहुँचकर जाना उनका हाल
इंटेंसिव केयर सेंटर में बच्चो को शिक्षा की ओर मोड़ने के लिए दी जा रही कंप्यूटर, संगीत, योगा व अन्य एक्टिविटी के ज्ञान का देखा असर
इंटेंसिव केयर सेंटर से निकलकर शिक्षा की मुख्यधारा में जुड़ने जा रहे 19 बच्चो को वितरित की किताबें व स्कूल ड्रेस
बाल भिक्षावृति तथा बाल श्रम में लिप्त बच्चो को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन मुक्ति अभियान
अभियान के तहत विगत एक माह में बाल भिक्षावृति तथा बाल श्रम में लिप्त 324 बच्चो को देहरादून पुलिस ने चिन्हित कर किया उनका सत्यापन
शिक्षा की ओर बढ़ने का अवसर देते हुए 142 बच्चो का विभिन्न स्कूलों में कराया दाखिला.



