भारत रत्न डा० भीमराव अम्बेडकर जी को शहीद दुर्गामल्ल मण्डल के कार्यकर्ताओं ने शत् शत् नमन किया
भारत रत्न से सम्मानित , महान माज सुधारक व भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर शहीद दुर्गामल्ल मण्डल,
मसूरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने गढ़ी कैंट स्थित अंबेडकर पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की |
बाबासाहेब डा० भीमराव अम्बेडकर जी को सामाजिक समरसता और समानता के सवाहक के रूपमें याद किया जाता है |उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी |वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री भी थे |
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान , मण्डल अध्यक्ष श्री राजीव गुरूंग , संयोजक प्रभा शाह , सहसंयोजक श्री मनोज क्षेत्री , श्रीमती ज्योति कोटिया , श्री देवेंद्र रावत ,श्रीमती निर्मला भट्ट, श्रीमती अंकिता प्रधान , श्री रतन लाल गुप्ता ,श्री दीपक अरोड़ा, श्री प्रदीप शर्मा , श्री किशोर कुमार एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाबा साहेब को शत् शत् नमन किया |



