CrimeDEHRADUNDELHISSP DehradunUttrakhand

धोखाधडी के अभियोग में पिछले 01 वर्ष से फरार चल रहे वारण्टी/अभियुक्त को इंदिरा गाँधी इण्टरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से किया गिरफ्तार।

धोखाधडी के अभियोग में पिछले 01 वर्ष से फरार चल रहे वारण्टी/अभियुक्त को इंदिरा गाँधी इण्टरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से किया गिरफ्तार।
अभियुक्त के विरूद्व लुक आऊट सर्कुलर नोटिस था जारी।
थाना रानीपोखरी:
दिनाँक 21-08-2024 को थाना रानीपोखरी देहरादून पर मुकदमा वादी श्री अशोक चौहान पुत्र श्री ज्ञान सिंह चौहान निवासी लेन नं0 15 आर्दश नगर जौलीग्रान्ट डोईवाला जिला देहरादून द्वारा अभियुक्तगण द्वारा षडयन्त्र कर वादी व अन्य लोगो के साथ धोखाधडी कर अनुबन्ध कर दस्तावेज तैयार कर 60-65 लाख रूपये हडपने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 45/2024 धारा 420/406/120 (बी) भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये थे। अभियोग के पंजीकृत होने के पश्चात से ही अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहा था। माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्व एनबीडब्ल्यू एवं धारा 84 बीएनएसएस में उदघोषणा नोटिस प्राप्त कर अभियुक्त के विदेश मे होने की जानकारी होने पर अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में इन्टरपोल के माध्यम से लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था। जिसके क्रम में दिनांक 01-05-2025 को इन्टरपोल द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर नोटिस के आधार पर अभियुक्त मनोहर सिंह रावत उपरोक्त को सीआईएसएफ द्वारा दुबई से इन्दिरा गाँधी इन्टरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली आने पर एयरपोर्ट डिटेन किया गया। जिसके उपरान्त मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध जारी एनबीब्ल्यू तामीली के क्रम में अभियुक्त को इन्दिरा गाँधी इन्टरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से दिनांक 01-05-2025 को गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
मनोहर सिंह रावत पुत्र स्व0 श्री प्रताप सिंह रावत निवासी झबरानी कोटी मयचक थानों थाना रानीपोखरी देहरादून
पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी
2- उ0नि0 विक्रम नेगी
3- हे0का0 शशिकान्त
4- का0 शशिकान्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *