DEHRADUNUttarakhand

संगीत की दुनिया में नई पहचान बना रहे हैं उत्तराखंड के युवा :अमन कांबोज का सूफी गीत ‘‘तू झूम, ये तूने क्या किया’

उत्तराखंड-
प्रेमियों के लिए खास रही। उभरते हुए कलाकार ने अपनी मधुर आवाज में ‘‘तू झूम, ये तूने क्या किया….’’ सूफी गीत को लाइव शो के दौरान प्रस्तुत किया
देहरादून। उत्तराखंड के 26 वर्षीय युवा गायक अमन कांबोज का सूफी गीत ‘‘तू झूम, ये तूने क्या किया’’ हुआ रिलीज। शुक्रवार की शाम देहरादून के संगीत प्रेमियों के लिए खास रही। उभरते हुए कलाकार ने अपनी मधुर आवाज में ‘‘तू झूम, ये तूने क्या किया….’’ सूफी गीत को लाइव शो के दौरान प्रस्तुत किया। पंकज रावत, श्रीजा ग्लोबल व शिवा कौशल, एनकोर क्रिएटिव द्वारा प्रस्तुत सूफी गीत काफी अच्छा बना है।
इस लॉन्च के साथ, अमन कंबोज का लक्ष्य सूफी संगीत की शक्तिशाली और काव्यात्मक शैली के माध्यम से व्यापक दर्शकों से जुड़ना है, साथ ही आध्यात्मिक सार में निहित रहना है जिसने हमेशा उनकी कला को परिभाषित किया है।

 

‘‘तू झूम, ये तूने क्या किया….’’ सूफी गीत के निर्माता पंकज रावत (श्रीजा ग्लोबल) व शिवा कौशल (एनकोर क्रिएटिव) के अनुसार  30 मई को उनकी नयी म्यूजिक कंपनी ‘‘श्रीजा म्यूजिक’’ का भी अनावरण किया जायेगा। इस म्यूजिक कंपनी के माध्यम से संगीत प्रेमियो के लिए अमन काम्बोज द्वारा गाये गये सभी गीतों की जानकारी मिलेगी और प्रतिमाह एक नये गीत को प्रस्तुत किया जायेगा। ‘‘तू झूम, ये तूने क्या किया….’’ सूफी गीत के लॉन्च की शाम संगीत प्रेमियों के लिए एक आकर्षक शाम होने का वादा करता है, क्योंकि युवा कलाकार अमन की मधुर आवाज़ और दिल को छू लेने वाला प्रदर्शन श्रोताओं को उनके कलात्मक करियर के एक नए अध्याय से परिचित कराएगा

 

गीत के लांचिंग के अवसर पर यूट्यूबर एवं बिग बॉस फ्रेम अरमान मलिक भी मौजूद रहे उन्हें अमन की आवाज में गाया सूफी गीत काफी पसंद आया उन्होंने युवा कलाकार व उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

 

इस मौके पर पंकज रावत व शिवा कौशल ने अपनी नई म्यूजिक कंपनी ‘‘श्रीजा म्यूजिक’’ का भी अनावरण किया।
उन्होंने बताया कि इस म्यूजिक कंपनी के माध्यम से संगीत प्रेमियो के लिए अमन काम्बोज द्वारा गाये गये सभी गीतों की जानकारी मिलेगी और प्रतिमाह एक नये गीत को ‘‘श्रीजा म्यूजिक’’ द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *