फिट इंडिया मिशन के तहत प्रदेश सरकार ने फिट उत्तराखंड अभियान शुरू: उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य
आज दिनांक 1 जून 2025 जिला क्रीड़ा ऑफिस देहरादून के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री रविंद्र भंडारी जी द्वारा आयोजित वर्ल्ड साईकिल डे 2025 के उपलक्ष्य मे साईकिल रैली निकाली गयी सुबह 7 am पवेलियन ग्राउंड से उत्तराखंड खेल मंत्री श्रती रेखा आर्य जी, स्पोर्ट्स डायरेक्टर IAS श्री प्रशांत आर्य, राजपुर विधायक श्री खजाना दास जी के साथ साईकिल रैली की गयी और साथ मे रास्ते भर मे हमने बेहतरीन स्टंट भी किया जिसकी तारीफ खेल मंत्री और स्पोर्ट्स डायरेक्टर जी के द्वारा की गयी हमने कहाँ ये स्टंट सालों की कढ़ी मेहनत का नतीजा है..
इसलिए इस उम्र मे भी कर लेते है हम और रेगुलर प्रेक्टिस करने से आती है स्टंट करने की कला
56 साल की उम्र मे भी वही जोश और जूनून है..
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के फिट इंडिया मिशन के तहत प्रदेश सरकार ने फिट उत्तराखंड अभियान शुरू किया है।
देवभूमि को “KHELBHOOMI बनाने का मेरा सपना और संकल्प से शिखर तक” का नारा उस दिन साकार होगा जिस दिन यहां हर घर से एक खिलाड़ी निकलेगा। जिस तरह देवभूमि के हर घर से एक सैनिक निकलता है वैसे ही हर घर से एक खिलाड़ी तैयार करने का हमारा संकल्प है।
इस दौरान मैंने भी सैकड़ो शहर वासियों के साथ लगभग लगभग 15 किलोमीटर साइकलिंग की। मेरे साथ साइकिलिंग करने वालों में जहां 7 साल के बच्चे थे वही 70 साल के वरिष्ठ नागरिक भी पूरे उत्साह से शामिल हुए।

बचपन से आज तक साईकिल का शौक और जूनून नहीं छोड़ा
डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ( पूर्व नेशनल फुटबाल खिलाडी/ रेफेरी/ इंटरनेशनल कोच) ने बताया की 5 साल उम्र से साईकिल चला रहा हु हम चार भाई एक साथ एक साईकिल से स्कूल जाया करते थे साईकिल चलाने से फिटनेस रहती है
और आज की भागदौड़ की जिंदगी मे लोग जहाँ कारो से, स्कूटी से जाते है आलसी होते जा रहे है हर इंसान को साईकिल जरूर चलानी चाहिए आज भी हम सप्ताह मे चार दिन साईकिल से ही घर के सारे काम करते है बच्चों को जागरूक करते है, नशे और फ़ास्ट फूड से दूर रहने के लिए कहते है देहरादून फुटबाल एकेडमी के 35 खिलाड़ियों ने साईकिल रैली मे प्रतिभाग किया
फिटनेस के लिए साईकिल भी जरुरी है


