Bharatiya Janata PartyUttarakhandUttarakhand Pradesh Congress Committee

हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष का वेश्यावृति मामले में गिरफ्तारी

महिला नेत्री पर लगे गंभीर आरोपों से पार्टी के नारे चाल चरित्र चेहरा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की खुली पोल
महिला का भाजपा नेताओं से संबंधों की हो गहन जांच

 

देहरादून: उत्तराखंड के इतिहास में अब तक का सबसे शर्मनाक यौन उत्पीड़न मामला सत्ताधारी दल की प्रभावशाली नेता भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार की पूर्व जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा की आज हुई गिरफ्तारी है जिसमें वेश्यावृति के अलावा सबसे घृणित अपराध उनके द्वारा स्वयं की नाबालिग मासूम तरह वर्षीय बेटी का उनके द्वारा ही अपने पुरुष मित्र से यौन उत्पीड़न करवाने का आरोप है इस प्रकरण से भाजपा के सबसे लोकप्रिय नारे चाल चरित्र चेहरा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सारी पोल पट्टी खुल गई है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में देर शाम पत्रकारों से बातचीत में कही।
श्री धस्माना ने कहा कि यह एक आत्मा को झकझोर देने वाला मामला है और इसमें संलिप्त महिला नेत्री की पहुंच भाजपा के राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं से है। श्री धस्माना ने कहा कि इस प्रकरण के खुलासे से प्रदेश की जनता को यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि जब प्रदेश में सारा जनमानस अंकिता भंडारी के न्याय के लिए सड़कों पर था तब भाजपा का महिला मोर्चा जनमानस की भावनाओं के साथ क्यों नहीं था और कोई भी भाजपा नेत्री अंकिता के लिए सड़कों पर क्यों नहीं उतरी। श्री धस्माना ने कहा कि आज भी जब सारा प्रदेश अंकिता भंडारी के मामले में अपराधियों को फांसी की सजा और वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग कर रहा है तब भाजपा केवल आजीवन कारावास को ही बड़ी सजा बता रही है। श्री धस्माना ने कहा कि भाजपा की गिरफ्तार महिला नेत्री के किन किन नेताओं के साथ किस तरह के संबंध रहे हैं इसकी उच्च स्त्रीय जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *