DEHRADUNNationalNSUIPanchayat elections in UttarakhandUttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhand

उत्तराखंड कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ में राम गोपाल वर्मा बने महासचिव व एडवोकेट नरेंद्र कुमार को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ में राम गोपाल वर्मा बने महासचिव व एडवोकेट नरेंद्र कुमार को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने सौंपे नियुक्ति पत्र

सितंबर में होगा श्रम प्रकोष्ठ का प्रांतीय सम्मेलन

 

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों व प्रकोष्ठों को मजबूती प्रदान करने के लिए निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से जिम्मेदारियां दी जा रही हैं , आज इसी श्रृंखला में प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने पूर्व कर्मचारी नेता राम गोपाल वर्मा को कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव व एडवोकेट नरेंद्र कुमार को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

 

 

प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जनपद में बूथ स्तर तक खड़ा करने का आह्वान किया व तीन माह में प्रदेश के प्रत्येक जनपद व सभी सत्तर विधानसभाओं में गठन कर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का आग्रह किया।

 

 

श्री धस्माना ने कहा कि समाज का हर वर्ग का व्यक्ति श्रमिक है और श्रम प्रकोष्ठ में उसे जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है और जनता इस सरकार से मुक्ति चाहती है। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को अब जनता के बीच जा कर सरकार भाजपा सरकारों के काले कारनामों का पर्दाफाश करना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *