DEHRADUNSportsUttarakhand SecretariatUttrakhand

DFA का 15वॉ ग्रीष्मकालीन फुटबाल कैंप 2025 सम्पन्न – हेड कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत

देहरादून फुटबाल एकेडमी (डी एफ ए ) द्वारा आयोजित 15वॉ ग्रीष्मकालीन फुटबाल कैंप 2025 का आयोजन 25 मई से 24 जून तक सुबह और श्याम दो दो घंटे एकेडमी के गूलर घाटी रोड भागीरथी एन्क्लेव देहरादून मे किया गया जिसमें 65 खिलाड़ियों गर्ल्स और बॉयज ने प्रतिभाग किया था..

इंटरनेशनल ओलिंपिक दिवस भी हर्षो उल्हास से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री अमन राय वोहरा, इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग और स्ट्रांग मैन खिलाडी एवं जनरल मैनेजर राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देहरादून एवं विशिष्ट अथिति शेर मोहम्मद उत्तराखंड खेल अधिकारी ने समस्त खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और बेस्ट प्लेयर ॐ सिमल्टी को चुना गया मुख्य अथिति ने बताया की उत्तराखंड सरकार खेलो के लिए बहुत कुछ क़र रही है राज्य खेल फुटबाल और अन्य खेलो मे तो खिलाड़ियों के लिए पैसा और सरकारी नौकरी प्रदान क़र रही है और कहा डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने अपना पूरा जीवन खेलो के लिए समर्पित क़र दिया है आज भी 56 साल की उम्र मे 27 सालों से हजारों नए युवाओं खिलाडी, कोच और रेफरी को कोचिंग देकर उनका भविष्य बना रहे है जहाँ इस उम्र मे लोग बिस्तर पकड़ लेते है खेलना छोड़ देते है और वो रात दिन निश्वार्थ भाव से युवाओं का भविष्य बना रहे है बड़े गर्व की बात है,..

कोचिंग मे डॉ रावत ने खिलाड़ियों को स्टीमिना, स्कील, फिटनेस, आई कांटेक्ट, हेड वर्क, इंसाइड द फुट, शूटिंग, पूस पासेस, डिस्ट्रीब्यूशन, पोजीशन और रिस्पांसिबिलिटी गोल. कीपर, स्टॉपर, मिडफील्डर, फॉरवर्ड, टीम वर्क, अनुशासन, खान पान, ज्ञान, एकता, फीफा लो द गेम्स, संस्कार, परेंट्स और कोच की रेस्पेक्ट कैंप के दौरान सिखाया और फ़ास्ट फूड, मोबाइल और नशे से दूर रहने के लिए बताया
डॉ रावत ने मुख्य अथिति और विशिष्ट अथिति का तह दिल से धन्यवाद दिया और कहा की आप आए और डी एफ ए खिलाड़ियों को सम्मानित किए जिनकी उम्र 5 साल से 21 साल की है
डॉ रावत ने मुख्य अथिति और विशिष्ट अथिति श्री शेर मोहम्मद उत्तराखंड सरकार के खेल विभाग के अधिकारी को मोमेंटो प्रदान क़र सम्मानित किया..

डी एफ ए के समस्त परेंट्स, मैनेजर विमल सिंह रावत, सदस्य खड़क बहादुर थापा, सुपरवाइजर धुर्व गुरुंग मौजूद रहे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *