DEHRADUNHealthRG Stone Urology and Laparoscopy Hospital - DehradunUttrakhand

आरजी स्टोन यूरोलॉजी एंड लैप्रोस्कोपी हॉस्पिटल ने आज एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस सह स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देहरादून, आरजी स्टोन यूरोलॉजी एंड लैप्रोस्कोपी हॉस्पिटल, कॉन्वेंट रोड, देहरादून द्वारा आज एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस सह स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मीडिया को विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ हॉस्पिटल के शाखा प्रबंधक श्री अश्वनी चौधरी द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी पत्रकारों और प्रेस क्लब के सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए अस्पताल की सेवाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आरजी स्टोन भारत का पहला ऐसा अस्पताल था, जिसने लिथोट्रिप्सी तकनीक द्वारा बिना ऑपरेशन किडनी स्टोन के उपचार की शुरुआत की थी। वर्तमान में अस्पताल अत्याधुनिक उपकरणों और कुशल चिकित्सकों की टीम के साथ उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है।

श्री चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल भाषण नहीं, बल्कि मीडिया और विशेषज्ञों के बीच एक सार्थक संवाद का अवसर है, जिससे सभी जागरूक होकर इस स्वास्थ्य मिशन का हिस्सा बन सकें।

:डॉ. सशिराज सिंह – यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी एवं रीनल ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ, जो एसजीपीजीआई और मेदांता जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से अनुभव प्राप्त कर आरजी स्टोन देहरादून से पूर्णकालिक रूप से जुड़े हैं।
डॉ. अजय कुमार गुप्ता – जनरल एवं एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में 25 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले वरिष्ठ सर्जन।

डॉ. तुषार अग्रवाल – गायनेकोलॉजी एवं ऑब्स्टेट्रिक्स विशेषज्ञ, जो रोबोटिक व लैप्रोस्कोपिक गाईनी सर्जरी में दक्ष हैं।

कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं की भी घोषणा की गई, जिसे चौधरी ने एक “आभार भेंट” के रूप में प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *