DEHRADUNUttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhand

श्रम कांग्रेस ने बांटे पदभार , प्रदेश मुख्यालय में पार्टी उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने दिए नियुक्ति पत्र

श्रम कांग्रेस ने बांटे पदभार , प्रदेश मुख्यालय में पार्टी उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने दिए नियुक्ति पत्र

प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही भाजपाई जश्न मना रहे…

प्रदेश की जनता चार साल दस साल और हर साल का हिसाब मांगेगी भाजपा से
सूर्यकांत धस्माना

Panchayat Election Uttarakhand Congress Released First List Of Supported  Candidates For District Panchayat - Amar Ujala Hindi News Live - Uttarakhand  Congress:पंचायत चुनाव; पार्टी ने की जिला पंचायत के समर्थित ...

देहरादून: बेशक आज भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में चार साल पूरे होने का जश्न मना लें किन्तु उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी से चार साल दस साल और हर दिन का हिसाब मांगेगी २०२७ में यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जनता त्राहिमाम त्राहिमान कर रही है और भाजपाई जश्न में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है और पुलिस का भय अपराधियों के दिलों दिमाग से खत्म हो गया है।

 

उन्होंने कहा कि धर्म नगरी ऋषिकेश में पिंक शौचालय में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हो गया, हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपनी ही १३ साल की मासूम बेटी को हैवानों के हवाले कर उसका बलात्कार करवा दिया, सल्ट व चंपावत के ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा नाबालिग बच्चियों के साथ दुराचार,दुग्ध संघ के अध्यक्ष द्वारा महिलाओं के साथ दुराचार व हरिद्वार ओबीसी मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिग से बलात्कार व हत्या की जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया और भाजपा में जश्न मनाया जा रहा है । श्री धस्माना ने कहा कि पूरे राज्य में आपदा आई हुई है पांच पांच हैली क्रैश हो गए हैं सड़कें व संपर्क मार्ग ध्वस्त पड़े हैं और भाजपा में चार साल का जश्न मनाया जा रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई असमान छू रही है और भाजपा जश्न मना रही है उन्होंने कहा कि या संवेदनहीन सरकार है और इसके कुकर्मों का प्रदेश की जनता चार साल दस साल का क्या हर दिन का हिसाब २०२७ में भाजपा से मांगेगी।

 

श्री धस्माना ने इस अवसर पर प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ के विभिन्न पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान करते हुए उनसे अपेक्षा की गई कि वे पार्टी के साथ अधिक से अधिक श्रमिकों को जोड़ने का काम करें।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने श्री भरत सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष,जगपाल शर्मा को प्रदेश सचिव , श्री मनीष गर्ग को प्रदेश सचिव, श्रीमती उषा चौधरी को महानगर कार्यकारी अध्यक्ष , श्री नसीम अहमद को महानगर उपाध्यक्ष ,श्री वसी अहमद काजी ब्लॉक अध्यक्ष कांवली,श्री फरजान अली ब्लॉक अध्यक्ष सेवला खुर्द, श्री राहुल कंडारी को जिला अध्यक्ष परवा दून, श्री भवन डोरा कार्यकारी अध्यक्ष परवादून नियुक्त किया गया। इसके अलावा अनेक लोगों को महानगर में विभिन्न वार्डों में अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश मुख्य महासचिव पूनम कंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कांति बल्लभ भट्ट, प्रदेश महासचिव राम गोपाल वर्मा, श्री आनंद सिंह पुंडीर, श्री कमर सिद्दीकी आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *