DEHRADUNNSUIUttarakhandUttarakhand Pradesh Congress Committee

पुष्कर सिंह धामी के चार साल – बलात्कार, हत्या व घोटाले बेमिसाल- कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह

पुष्कर सिंह धामी के चार साल – बलात्कार, हत्या व घोटाले बेमिसाल- डॉ0 प्रतिमा सिंह

 

देहरादून 4 जुलाई

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्रित्व काल के चार साल पूरे होने पर वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी के इस चार साल के मुख्यमंत्रित्व काल को महिलाओं व नाबालिगों की बलात्कार, के बाद हत्या व बेशुमार घोटालों के लिए याद किया जायेगा।

Dissent erupts in Uttarakhand Congress ...

 

 

 

 

डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चार वर्ष के मुख्यमंत्रित्व काल में जनहित का कोई भी ऐसा काम नहीं कर पाये जिसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें याद करे। उनके कार्यकाल में उपलब्धियों के नाम पर राज्य में हत्या, मासूमों से बलात्कार एवं महिलाओं से सम्बन्धित जघन्य अपराध की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई। उत्तराखण्ड राज्य में औसतन प्रति माह एक मासूम से बलात्कार और हत्या की घटना घटित हुई। अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड में शामिल लोगों को बचाने का भरपूर प्रयास किया गया तथा वी.आई.पी. का नाम अभी तक भी उजागर नहीं हो पाया है। राज्य में हुए सामूहिक बलात्कार व हत्या की घटनाओं में सत्ताधारी दल के लोगों की संलिप्तता उजागर होने से स्पष्ट हुआ कि धामी सरकार ने बलात्कारी और हत्यारों को पूरा संरक्षण दिया है। राज्य में लगातार घटी इन घटनाओं से महिला सम्मान के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची तथा देवभूमि का गौरव कलंकित हुआ।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि खनन माफिया, शराब माफिया और भू माफिया धामी सरकार पर हाबी रहे। सरकारी नौकरियों में एक के बाद एक भ्रष्टाचार सामने आये। बेरोजगारों की लाईन रोज लम्बी होती गई परन्तु पुष्कर सिंह धामी ने उनकी ओर आंख मूंदे रखी। सत्ता की खातिर उत्तराखंड राज्य में पहली बार धार्मिक उन्माद फैलाकर राज्य का सामाजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास किया गया। धामी सरकार राज्य में न तो निकाय चुनाव समय पर करा पाई और न पंचायत चुनाव समय पर करा पाई। उन्होंने कहा कि इन चार सालों में राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था और रोजगार की स्थिति बद से बदतर होती गई। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि पुष्कर सिंह  धामी अपने चार साल के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में केवल दिल्ली में बैठे अपने आकाओं को खुश करते रहे तथा उन्होंने जनहित का एक भी कार्य नहीं किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *