रिस्पना पुल के निकट कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद रावत के तत्वाधान में पहाड़ उत्थान समिति द्वारा जन जागृति अभियान के तहत पौधा रोपण अभियान का शुरूआत किया
आज दिनांक 20 जुलाई को रिस्पना पुल के निकट कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद रावत के तत्वाधान में पहाड़ उत्थान समिति द्वारा जन जागृति अभियान के तहत पौधा रोपण अभियान का शुरूआत किया गया।

कुशल कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद रावत ने कहा कि रिस्पना पुल बहुत ही सुंदर जगह है लेकिन दुर्भाग्य की बात है यहां पर आज तक पौधे क्यों नहीं लगे ?
पहाड़ उत्थान समिति की ओर से पर्यावरण के संरक्षण वन एवं प्रकृति को बचाने के लिए इसकी सख्त आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जितने भी प्रकृति प्रेमी हैं , उनको आगे आना चाहिए,
उत्तराखंड में गर्मी इतनी हो रही है, कहीं आने वाले समय में यह दुबई ना बन जाए, प्राकृतिक आपदा का हमलोग पहले से ही प्रकोप झेल रहे हैं। आने वाले समय में बच्चों को इस प्रकोप को न झेलना पड़े इसके लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है।
उन्होंने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि जब हम लोग मसूरी और सहस्त्रधारा जाते थे तो वहां पेड़ पौधे बहुत हुआ करते थे, वह अब दिखते ही नहीं है।
वही सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद रावत भाजपा पर भी हमला किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा यहां के जंगल,जमीन का सौदा कर दिया ।
उन्होंने भू माफिया पर भी सवाल उठाते हुए सरकार को कटघरे में घेरा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ बड़े खुलासे करने की दावे किए। बता दे की सोनिया आनंद रावत कांग्रेसी नेत्री है, जो सामाजिक मुद्दे पर खुलकर अपने विचार को मीडिया के माध्यम से रखती है।

