military cellUttarakhand Kranti DalUttrakhand

“कैप्टन राकेश ध्यानी” बने “उत्तराखंड क्रांति दल” के सैनिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष ।

उत्तराखंड क्रांति दल के सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन चंद्र मोहन गढ़िया जी की अध्यक्षता में धोरण मोड पर अरहम परिसर में आईटी पार्क के पास सैकड़ो पूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की l कैप्टन राकेश ध्यानी को सैनिक प्रकोष्ठ का नवनियुक्त अध्यक्ष बनाया गया।

चंद्र मोहन गढ़िया जी ने कहा कि जिस प्रकार से एक सैनिक अपने देश के लिए अपने प्राण भी न्योछावर कर देता है, उसी प्रकार सेवानिवृत्ति के पश्चात अपने राज्य को बचाने के लिए हमें एक मौका और मिला है जिसके लिए हम अपना पूर्ण प्रयास करेंगे l

 

1001113832_11zon

 

सेवानिवृत कैप्टन राकेश ध्यानी एवं वीर सिंह पवार के साथ पूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की l केंद्रीय महामंत्री करनल सुनील कोटनाला जी ने कहा अब हम अधिकारी के रूप में नहीं बल्कि दल के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए दल को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे l सभी पूर्व सैनिकों ने एक आवाज में उत्तराखंड क्रांति दल को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया l कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी देवचंद उत्तराखंडी जी ने किया l कार्यक्रम में दल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे l कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि करनल वीरेंद्र सिंह नेगी तथा विशिष्ट अतिथि आनंद प्रकाश गैरोला जी रहे l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *