DEHRADUNElection Commission of IndiaUttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhandवोट-चोर - गद्दी छोड़

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत राजधानी देहरादून में कांग्रेस के आह्वाहन पर विशाल कैंडल मार्च

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत राजधानी देहरादून में विशाल कैंडल मार्च
देश में अब वोट चोरी नहीं चलेगी:करण माहरा

 

वोट चोर, गद्दी छोड़! वोट चोरों के खिलाफ़ कांग्रेस की न्याय की हुंकार तीन  चरणों में प्रदेश भर में वोट चोरी के खिलाफ़ विशाल जन आंदोलन @incindia ...

 

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हजारों कार्यकर्ता देहरादून की सड़कों पर मोमबत्ती ले कर निकल पड़े।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, एआईसीसी के सचिव विधायक क़ाज़ी निजामुद्दीन,प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला मार्च में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से राजपुर रोड, गांधी पार्क घंटाघर होते हुए घंटाघर स्थित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की मूर्ति पर जा कर संपन्न हुआ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि हमारे देश के महान नेताओं ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के नेतृत्व में संविधान सभा में जो संविधान बनाया उसमें भारत की जनता को सबसे बड़ा अधिकार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट का अधिकार दिया जिससे देश की जनता अपनी सरकार अपनी मर्जी से अपने लिए चुने किंतु आज भारतीय जनता पार्टी सत्ता के बल पर संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना कर और चुनाव आयोग के कंधों पर बंदूक रख कर बाबा साहब के दिए हुए वोट के अधिकार को चोरी कर रहे हैं और जब कांग्रेस इसके खिलाफ आवाज उठा रही है तो भाजपा चोरी और ऊपर से सीना जोरी कर रही है। श्री माहरा ने कहा कि अब चोरों की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कांग्रेस देश की सड़कों पर उतर कर इस चोरी को हर हाल में रोकेगी।

 

मार्च में पूर्व मंत्री हिरा सिंह बिष्ट,प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री विजय सारस्वत,नवीन जोशी, महामंत्री जगदीश धीमान,वीरेंद्र पोखरियाल, पूर्ण सिंह रावत, सुनील जायसवाल, पार्षद सर्व श्री ऐतात अहमद, दिनेश कौशल,अमित भंडारी,महेंद्र रावत,संगीता गुप्ता,अर्जुन सोनकर,रॉबिन त्यागी जिला महामंत्री आनंद सिंह पुंडीर,राजेश पुंडीर,अर्जुन पासी,श्री गुल मोहम्मद, आनंद जागुड़ी, मदन कोहली,लाल चंद शर्मा, श्रीमती नजमा खान, श्रीमती शिवानी थपलियाल, श्रीमती सुजाता पॉल, श्रीमती दीपा चौहान, श्री चंद्रपाल, श्री महेंद्र नेगी, श्री कमर सिद्दीकी, श्री अनिल बस्नेत, श्री विजय शाही, श्री राजीव थापा, श्री ललित भद्री श्री वीरेंद्र पंवार,श्री मनमोहन शर्मा ,श्री गोपाल गड़िया,श्रीमती सावित्री थापा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *