Amrit Sewa TrustLate Dr DD Pant

उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में आज देवभूमि ब्लड बैंक, धर्मपुर, देहरादून में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

दिनांक: 14 अगस्त 2025 | स्थान: देवभूमि ब्लड बैंक, धर्मपुर, देहरादून
स्वर्गीय श्री डीडी पंत जी की 106वीं जयंती के अवसर पर, कर्नल सुनील कोटनाला (सेवानिवृत्त), केंद्रीय महामंत्री (संगठन), उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में आज देवभूमि ब्लड बैंक, धर्मपुर, देहरादून में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य धराली (हरसिल) एवं उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में हाल ही में आई भीषण आपदाओं में घायल लोगों के उपचार हेतु रक्त उपलब्ध कराना था।


शिविर में अमृत सेवा समिति (रजि.) उत्तराखंड एवं रक्तिम प्रण ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए रक्तदान किया। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
प्रमुख रक्तदाताओं में कर्नल सुनील कोटनाला, नैना लखेड़ा, कुशाल सिंह, सूबेदार वीर सिंह,नितिन जदली,मेजर संतोष भंडारी, पूजा, स्वाति, वीरेंद्र, विनोद पटोला, मुकेश भंडारी, विवेक नेगी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
शिविर में निरंतर मौजूद कर्नल सुनील कोटनाला रहे सभी रक्तदाताओं एवं देवभूमि ब्लड बैंक के स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यद्यपि शिविर की समय सीमा आज तक थी, लेकिन उत्तराखंड क्रांति दल आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए आगामी दिनों में भी रक्तदान अभियान जारी रखेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि देवभूमि ब्लड बैंक जरूरतमंद घायलों को बिना विलंब आवश्यक रक्त उपलब्ध कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *