BhararisainMonsoon session of AssemblyUttarakhand Gairsain Vidhansabha

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने 19 अगस्त को गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान घेराव का ऐलान किया

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने 19 अगस्त को गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान घेराव का ऐलान किया है। केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाने और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन…

Uttarakhand Kranti Dal

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने 19 अगस्त से गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान घेराव का ऐलान किया है। रविवार को विभिन्न मांगों को लेकर दल के केंद्रीय कार्यालय में बैठक हुई। केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर गैरसैंण में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। सरकार को धराली आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए। वहीं, बद्रीनाथ में चल रहे मास्टर प्लान के कार्य को तत्काल रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दल पहाड़ों में निर्माणधीन बड़े बांधों के विरोध में है।

Monsoon session-Uttarakhand Gairsain Vidhansabha | Uttarakhand News |  Gairsain News | उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण विधानसभा का  मानसून सत्र आरंभ, जानें क्या हो रहा ...

 

इससे पहाड़ की भौगोलिक स्थिति बिगड़ रही है। पूर्व युवा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट को विधानसभा घेराव का संयोजक बनाया गया है। केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने कहा दल पहले राज्य बनाने के लिए लड़ा था और अब एक आंदोलन राज्य बचाने के लिए करने को तैयार है। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, देवचंद उत्तराखंडी, विजेंद्र सिंह रावत, प्रवीण रमोला आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *