हाईकोर्ट में जिला पंचायत बवाल मामले में डीएम-एसएसपी से मांगा शपथपत्र; अब कल होगी सुनवाई
नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान बवाल के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान डीएम और एसएसपी से शपथपत्र मांगा गया है। परिणाम की घोषणा हो या नहीं इस पर कोर्ट ने कोई निर्णय नहीं दिया। शहर में भारी पुलिस बल तैनात है और हाई कोर्ट के आसपास निषेधाज्ञा लागू है।


हाई कोर्ट ने जिला पंचायत नैनीताल के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए मतदान से पहले पांच जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण मामले में स्वतः संज्ञान लेती याचिका पर सुनवाई की। कांग्रेस की ओर से चुनाव रद करने को भी नई याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका के साथ पहले से विचाराधीन स्वतः संज्ञान लेती याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी।



