भाजपा की दीपा बनीं नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस की देवकी उपाध्यक्ष
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव परिणामों की घोषणा हो गई है। नैनीताल की जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल बनीं है।
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव परिणामों की घोषणा हो गई है। नैनीताल की जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल बनीं है। वहीं उपाध्यक्ष कांग्रेस की देवकी बिष्ट बनीं है। बता दें कि, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की उम्मीदवार दीपा दरम्वाल ने कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा नेगी को पराजित कर जीत दर्ज की है। दीपा दरम्वाल एक वोट से जीती है।
![]()

चुनाव हुए थे। वोटिंग के बाद निर्वाचन आयोग ने मतगणना करा दी थी, लेकिन चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए गए थे। चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में बंद कर डबल लॉकर में रखवा दिए गए थे। आज (19 अगस्त) निर्वाचन आयोग ने चुनाव परिणाम घोषित किया। जिसमें नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने जीत हासिल की। 