CRIME NEWScyber crimeDEHRADUN

साइबर फ्रॉड से बचाव पर कुश मिश्रा, एएसपी साइबर क्राइम की सतर्क रहने की अपील

साइबर सुरक्षा माह के तहत देहरादून में एएसपी साइबर क्राइम कुश मिश्रा ने लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज के समय में व्यक्तिगत डेटा ही सबसे कीमती संपत्ति बन चुका है, और इसके लीक होने से साइबर फ्रॉड की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

 

 

एएसपी मिश्रा ने बताया कि लोग गूगल पर ‘have I been pwned’ सर्च कर यह पता लगा सकते हैं कि उनका डेटा किसी ब्रीच का हिस्सा तो नहीं बना। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए होने वाले इन्वेस्टमेंट फ्रॉड्स से भी सतर्क रहें।

मिश्रा ने बताया कि वीपीएन सर्वर और टोर सर्च इंजन जैसे प्लेटफॉर्म अपराधियों तक पहुँचने को और मुश्किल बना रहे हैं, इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे साइबर क्राइम सेल की व्हाट्सएप ब्रॉडकास्ट कम्युनिटी (नंबर: 9411112759) से जुड़ें, ताकि फ्रॉड के नए तरीकों और बचाव के उपायों की ताज़ा जानकारी मिलती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *