DGP UTTRAKHANDDiwaliSSP Dehradun

दीपावली पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने सड़को पर उतरे एसएसपी देहरादून

दीपावली पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने सड़को पर उतरे एसएसपी दून

पर्व के अवसर पर आमजन की सुरक्षार्थ ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर किया उनका उत्साहवर्धन

व्यस्ततम चौराहों पर पूर्ण निष्ठा के साथ कर्त्तव्यों का निर्वहन कर रहे पुलिस कर्मियों को दी शाबासी

पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु सूक्ष्म जलपान की करी व्यवस्था

इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिए किया प्रेरित

दीपावली पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा दीपावली के पर्व के अवसर पर व्यस्ततम चौराहों पर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के ड्यूटी पॉइंट्स पर जाकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी, साथ ही पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर उन्हें शाबासी देते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए मौके पर सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की तथा इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *