DEHRADUNDGP UTTRAKHANDDiwaliSSP Dehradun

दीपावली के पावन पर्व पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अकेले रह रहे बुजुर्ग व्यक्तियों के बीच पहुँची देहरादून पुलिस

दीपावली पर्व पर दून पुलिस को अपने बीच पाकर खिले बुजुर्गों के चेहरे

दीपावली के पावन पर्व पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अकेले रह रहे बुजुर्ग व्यक्तियों के बीच पहुँची देहरादून पुलिस

आदरपूर्वक कुशलक्षेम पूछ दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

दीपावली पर्व के अवसर पर उन्हें फल तथा मिष्ठान भेंट कर दून पुलिस परिवार की ओर से दी शुभकामनाएं

दून पुलिस से स्नेह पाकर बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद, प्यार से फेरा सर पर हाथ

दून पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने का दिलाया विश्वास

त्यौहारों के अवसर पर अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन्स के एकाकीपन की एसएसपी दून ने समझी पीड़ा

सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में निवासरत सीनियर सिटीजंस की कुशलक्षेम लेने के दिये निर्देश

‘दीपों के त्यौहार’ दीपावली को खुशियों और उत्साह का पर्व भी कहा जाता है, जिसे हर व्यक्ति द्वारा अपने परिजनों के साथ खुशियों व पूर्ण उल्लास के साथ मनाया जाता है परंतु कुछ व्यक्ति ऐसे भी है, जिनके परिजन इस अवसर पर किसी कारणवश उनके पास मौजूद/ साथ नहीं होते, ऐसे सभी व्यक्तियों की पीड़ा व एकाकीपन के अहसास को समझते हुए उसे दूर करने तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से दीपावली के पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा अकेले रह रहे बुजुर्ग नागरिकों के घर पहुंचकर उनसे भेंट की गयी। भेंट के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों से उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी, साथ ही सुख- दुख की हर घड़ी में दून पुलिस के उनके साथ होने का एहसास दिलाया गया। दून पुलिस को अपने बीच पाकर तथा उनसे मिले प्यार व स्नेह के लिए सभी सीनियर सिटीजंस द्वारा पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *