डीएम के निर्देश पर 24 घंटे में रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में नई शिक्षिका की तैनाती
डीएम के निर्देश पर 24 घंटे में रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में नई शिक्षिका की तैनाती
इठारना शिविर में मुद्दा उठते ही प्रशासन की त्वरित कार्रवाई


देहरादून, 04 दिसंबर 2025
जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लिस्ट्राबाद में अतिरिक्त शिक्षिका की तैनाती कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षिका के तैनाती आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इठारना ग्राम में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान ग्राम प्रधान लिस्ट्राबाद ग्रांट ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विद्यालय में 34 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं, लेकिन वहाँ केवल एक अध्यापिका कार्यरत हैं। एक ही शिक्षक के भार के कारण पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहा था और विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षक की तत्काल आवश्यकता थी।
शिकायत सुनते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को मौके पर ही निर्देश दिए कि विद्यालय में तुरंत एक और शिक्षक की व्यवस्था की जाए। निर्देश के क्रम में शिक्षा विभाग ने उप शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड डोईवाला द्वारा उपलब्ध प्रस्ताव के आधार पर एक अवंधिक सहायक अध्यापिका को तत्काल लिस्ट्राबाद विद्यालय में कार्ययोजित कर दिया है।
साथ ही उप शिक्षा अधिकारी, डोईवाला को आदेश का समुचित अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने संतोष व्यक्त किया है।
