ISBT DEHRADUN

मुख्यमंत्री के निरीक्षण से बदली आईएसबीटी की तस्वीर

मुख्यमंत्री के निरीक्षण से बदली आईएसबीटी की तस्वीर
व्यवस्थाएं चकाचक, सफाई-बैठक सुविधा- सुरक्षा सभी दुरुस्त; यात्रियों व दुकानदारों ने की खुलकर सराहना

देहरादून, 05 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून आईएसबीटी के हालिया औचक निरीक्षण के बाद बस अड्डे की व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों का नतीजा है कि आईएसबीटी परिसर अब पहले की तुलना में अधिक साफ-सुथरा, सुरक्षित और सुव्यवस्थित नजर आ रहा है। यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों ने इन बदलावों की खुलकर प्रशंसा की है।

सफाई व्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक—सब कुछ बदल गया

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कई सुधारात्मक कदम उठाए:

पूरे बस अड्डे में सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार

सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

टिकट काउंटर, यात्री सूचना बोर्ड और अनाउंसमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया

शौचालय व पेयजल स्टेशनों पर बेहतर बैठने की सुविधा

प्लेटफार्मों पर सिक्योरिटी गार्ड की नियमित चेकिंग

बस स्टैंड में पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित

बसों व सफाई कर्मियों की नियमित मॉनिटरिंग

नए साइन बोर्ड, प्लेटफॉर्म निर्माण और सड़क सुधार का काम तेजी पर

आईएसबीटी को और सुविधाजनक बनाने के लिए विभाग ने—

बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगाने

प्लेटफॉर्म में क्षतिग्रस्त हिस्सों का पुनर्निर्माण

पूरे परिसर के रोड निर्माण हेतु टेंडर जारी

जैसे कार्यों को गति दे दी है।
इसके साथ ही आगामी दिनों में यात्रियों को नए प्लेटफॉर्म की सुविधा भी मिलने वाली है।

दुकानदार बोले—CM के निरीक्षण के बाद बस स्टेशन की व्यवस्था पूरी तरह बदली

आईएसबीटी के दुकानदार सचिन रतूड़ी ने कहा—
“मुख्यमंत्री द्वारा औचक निरीक्षण के बाद से बस स्टेशन की सफाई और यात्री सुविधाओं में जबरदस्त सुधार हुआ है। स्वच्छ पेयजल, साफ शौचालय और सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण यात्रियों को काफी राहत मिली है।”

आगरा से आए यात्री मोहित बघेल ने कहा—
“उत्तराखंड धार्मिक राज्य है और अब यहां की व्यवस्थाएं भी उसी अनुपात में व्यवस्थित दिख रही हैं। भोजन, पेयजल, शौचालय और एटीएम की सुविधाएं उत्कृष्ट हैं।”

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर बोले—CM की ‘स्वच्छ और शुभ यात्रा’ का संकल्प स्पष्ट दिख रहा है

आईएसबीटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर केशवानंद गुवाड़ी ने बताया—
“मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद बस स्टेशन के अंदर सड़क निर्माण का टेंडर जारी हो चुका है। आईएसबीटी की बदली हुई तस्वीर में मुख्यमंत्री का स्वच्छता व यात्री सुविधा का संकल्प साफ दिखाई देता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *