गर्भवती महिला से दुष्कर्म के आरोपी को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
गर्भवती महिला से दुष्कर्म के आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली चकराता पुलिस की कार्रवाई
देहरादून, 04 दिसंबर 2025।
राजस्व क्षेत्र बरौथा, तहसील चकराता में एक गर्भवती महिला द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराए जाने के मामले में दून पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनाँक 30 नवंबर 2025 को पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके गाँव के ही एक व्यक्ति मुकेश चौहान ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। प्रकरण पर मु0अ0सं0 03/25, धारा 64(2)G/351/308 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून के आदेश पर यह प्रकरण राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर प्रकरण की विवेचना म0उ0नि0 हेमा बिष्ट को सौंपी गई।
एसएसपी द्वारा आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए जाने पर चकराता पुलिस ने टीम गठित कर छिपे हुए आरोपी के संबंध में लगातार सूचनाएँ एकत्र कीं।
आज 04 दिसंबर 2025, मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी को लाखामण्डल पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण :
मुकेश चौहान, पुत्र धर्म सिंह चौहान
निवासी ग्राम बिजनू, तहसील चकराता, देहरादून
उम्र – 30 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता
म0उ0नि0 हेमा बिष्ट
अ0उ0नि0 युद्धवीर सिंह
हे0कानि0 उमेश कुमार
कानि0 मुनेश रावत
कानि0 सुधीर
कानि0 जितेन्द्र चौधरी (एसओजी देहरादून)
