RUDRAPURShiv Sena Uttarakhand

रुद्रपुर में शिवसेना उत्तराखंड की बैठक संपन्न

कुलभूषण राणा ने की महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ, कई नए सदस्य हुए शामिल**

रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, 07 दिसंबर।
रुद्रपुर नगर में आज दोपहर 3 बजे ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट, नियर जनता इंटर कॉलेज में शिवसेना उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव सुरेश टम्टा द्वारा किया गया।

 

 


कुमाऊं एवं उधम सिंह नगर में नई नियुक्तियाँ घोषित

बैठक के दौरान प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा ने संगठन विस्तार को गति देते हुए निम्न महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की—

  • पूरन चंद भट्टकुमाऊं मंडल प्रमुख

  • नरेश कुमारजिला प्रमुख, उधम सिंह नगर

  • वीरेंद्र कुमारजिला उप प्रमुख, उधम सिंह नगर

  • मोहन चंद्रनगर कार्यकारिणी सदस्य, हल्दूचूड़ नगर

नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए प्रदेश प्रमुख ने आशा व्यक्त की कि वे अपने पद की गरिमा को समझते हुए तन-मन-धन से संगठन को मजबूत करेंगे तथा कुमाऊं मंडल में शिवसेना की सक्रियता को नई गति देंगे।
इस अवसर पर दर्जनों शिवसैनिकों को शिवसेना की सदस्यता भी प्रदान की गई।


“शिवसेना उत्तराखंड तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही है” — कुलभूषण राणा

प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा ने कहा कि शिवसेना उत्तराखंड में ब्रह्मलीन बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डॉ. श्रीकांत शिंदे तथा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के मार्गदर्शन में निरंतर मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा—
“हमें हिन्दुओं को जातियों में बंटकर नहीं, बल्कि एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। शिवसेना में जाति के आधार पर नहीं, कार्य के आधार पर विभाग चलते हैं। जल्द ही शिवसेना उत्तराखंड तीसरे विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगी।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियाँ की जाएँगी और शिवसेना को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।


कई प्रमुख पदाधिकारी एवं शिवसैनिक रहे उपस्थित

बैठक में निम्न प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे—

प्रदेश उपप्रमुख सौरभ नेगी,
प्रदेश आईटी सेल सचिव सूरज सिंह रावत,
प्रदेश सचिव आचार्य नन्द किशोर मिश्रा,
प्रदेश मीडिया सचिव निखिल पाल,
तथा
मोहन, नरेंद्र यादव, सुरेश चंद, शिवम, सुभाष, नरेश, मुन्नी, पायल, पलक, भगवान दास, चंद्रबाबू, भागवत, मानसिंह, सतीश, संजीव, अंकित, राजीव नेगी, सुभाष भट्ट, संजय, विक्की, सानू कुमार, अवनीश राणा, रुद्र प्रताप, शिवांश, सूरज, अनिकेत सहित अनेक शिवसैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *