DM DEHRADUN

दो दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव” का सफल समापन

दो दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव” का सफल समापन

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह की उपस्थिति में युवाओं का उमड़ा उत्साह

देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव” का आयोजन आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस भव्य खेल महोत्सव में जनपदभर से आए खिलाड़ियों, कोचों, युवाओं एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


खेलो इंडिया–फिट इंडिया की भावना को बढ़ाने वाला आयोजन : सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सांसद महोदया ने कहा—
“माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘खेलो इंडिया–फिट इंडिया’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में ऐसे खेल महोत्सव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभाव से जुड़ी जीवनशैली है।”

उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा पीढ़ी में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, सकारात्मक सोच और उत्कृष्टता का विकास होता है।
यह महोत्सव युवाओं को स्वस्थ, सक्षम और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित बनाने के उद्देश्य को पूरा करता है।


विजेताओं को सम्मानित किया, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति पत्र

सांसद महोदया ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
उन्होंने खेल विभाग, आयोजन समिति, स्थानीय प्रशासन एवं सभी स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

सांसद ने कहा—
“टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और खेल भावना अद्भुत है। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।”


विधायक खजान दास ने की सराहना

क्षेत्रीय विधायक श्री खजान दास ने “सांसद खेल महोत्सव” की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं तथा स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण को गति प्रदान करते हैं।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएँ दीं।


वरिष्ठ नेताओं एवं अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद खंडूरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मेहरबान सिंह रावत, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, जिला खेल अधिकारी, समस्त कोचगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *