BJP UTTRAKHAND

हरक के चुभते बोल और हरदा की ‘सेवा’ जैसी नौटंकी कांग्रेस की सोच : मनवीर चौहान

देहरादून।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की सिख समुदाय पर की गई टिप्पणी को अशोभनीय, असंवेदनशील और समुदाय की भावना को आहत करने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि हरक सिंह के अभद्र बयान के बाद कांग्रेस का डिफेंसिव होना और हरीश रावत का गुरुद्वारों में “सेवा” कर पश्चाताप की बात कहना कांग्रेस की नौटंकी राजनीति का नया उदाहरण है।


“पहले आहत करो, फिर जुबान फिसलने का ड्रामा”—चौहान का हमला

चौहान ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा से यही रही है कि—

  • पहले हिंदू-सिख समाज की अस्मिता को ठेस पहुँचाओ,

  • फिर बयान को “जुबान फिसल गई” कहकर बचाव करो,

  • और अंत में कैमरों के सामने नकली पश्चाताप का नाटक करो।

उन्होंने सवाल किया कि यदि हरीश रावत सच में पश्चाताप कर रहे हैं तो—

  • ऑपरेशन ब्लू स्टार का कलंक कौन धोएगा?

  • 1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ा का न्याय कौन देगा?

  • भोपाल गैस त्रासदी की जिम्मेदारी का प्रायश्चित कौन करेगा?

चौहान ने कहा कि “इतिहास के इन पापों को गुरुद्वारों में सेवा करने या टीवी कैमरों के सामने खेद जता देने से नहीं धोया जा सकता।”

 

 


“कांग्रेस की राजनीति—वोट बैंक पहले, राष्ट्र बाद में”

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति हमेशा से मुस्लिम तुष्टिकरण पर आधारित रही है।
उन्होंने कहा कि—

  • उत्तराखंड में “मुस्लिम यूनिवर्सिटी” का एजेंडा,

  • जुम्मे की छुट्टी लागू करने की पैरवी,

इस बात का उदाहरण है कि कांग्रेस किस तरह वोट बैंक की राजनीति करती रही है।


“हरक की भाषा गलत, लेकिन कांग्रेस की असलियत उजागर”—चौहान

चौहान ने कहा कि हरक सिंह रावत की भाषा निश्चित रूप से अनुचित थी, परंतु उस बयान ने कांग्रेस की छिपी मानसिकता को उजागर कर दिया है।

उन्होंने कहा—
“यह मामला जुबान फिसलने का नहीं, बल्कि कांग्रेस की सोच सामने आने का है। हरीश रावत खेद जता रहे हैं, लेकिन क्या दो लाइन बोल देने से खून से सने पन्ने साफ हो जाएंगे?”


“सिख समुदाय पर अत्याचारों की असली माफी कब?”

चौहान ने कहा कि भारत आज़ादी के 100 वर्षों के बाद भी यह सवाल कायम रहेगा कि—

“सिखों पर हुए अत्याचारों की असली माफी देश को कब मिलेगी?”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बेचैनी इस बात की है कि हरक सिंह रावत के बयान ने उसकी छुपी सोच को सार्वजनिक कर दिया है, और इसी कारण वह अब दोगली राजनीति और बनावटी खेद की आड़ लेकर बचाव करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *