पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर dehradun पुलिस की गिरफ्त में
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
देहरादून। दून पुलिस ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर सख्ती दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर फैसल दून पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।
कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में यह कार्रवाई उस समय हुई जब शिकायतकर्ता जुवैर निवासी जीवनगढ़ द्वारा 05 दिसंबर 2025 को अपनी मोटरसाइकिल UK16A-6543 (स्प्लेंडर प्लस) की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के अनुसार बाइक गोल्डन लीफ वेडिंग पॉइंट, जीवनगढ़ के बाहर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई थी।
शिकायत के आधार पर थाना विकासनगर में धारा 303(2) BNS में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी देहरादून के आदेश पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला। साथ ही पुराने अपराधियों का भौतिक सत्यापन करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
इन प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने 06 दिसंबर की रात अंबाड़ी, जीवनगढ़ क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी फैसल पुत्र सलीम, निवासी नई बस्ती पुराना घास कांटा, सहारनपुर (उ.प्र.), उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
शातिर तरीके से देता था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी फैसल पेशेवर वाहन चोर है, जो शादी समारोह और वेडिंग पॉइंट्स के बाहर खड़ी गाड़ियों पर नज़र रखकर रैकी करता था। उसके पास मास्टर-की होती थी जिससे वह आसानी से वाहनों के लॉक तोड़कर चोरी कर लेता था।
अभियुक्त पूर्व में भी सहारनपुर में वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
-
फैसल पुत्र सलीम, निवासी नई बस्ती पुराना घास कांटा, थाना शहर कोतवाली, सहारनपुर (उ.प्र.)
बरामद माल
-
चोरी की गई मोटरसाइकिल UK16A-6543 स्प्लेंडर प्लस
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
-
उ0नि0 संदीप पंवार, चौकी प्रभारी डाकपत्थर
-
कानि0 रविन्द्र चौहान
-
कानि0 मनवीर भंडारी
