युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
देहरादून, 08 दिसंबर 2025।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार की “युवा आपदा मित्र योजना” के अंतर्गत तथा सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखंड शासन, जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में आयोजित युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया।

यह प्रशिक्षण 02 दिसंबर से 08 दिसंबर 2025 तक 11वीं एनसीसी बटालियन, देहरादून के 50 एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता के साथ ओल्ड बुचडी, गढ़ीकैंट में आयोजित किया गया। इस दौरान कैडेट्स को आपदा की स्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में कार्य करने हेतु विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि का संबोधन
समापन अवसर पर मेजर जनरल रोहन आनंद, सेवा मेडल, ए.डी.जी., एनसीसी निदेशालय, उत्तराखंड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने प्रशिक्षित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा—
“युवा आपदा मित्र हमारे राष्ट्र की सुरक्षा व मानव सेवा के वास्तविक अग्रदूत हैं। संकट की घड़ी में आपका त्वरित निर्णय और साहस अनेक अनमोल जीवन बचा सकता है। अनुशासन, परिश्रम और निस्वार्थ सेवा आपके व्यक्तित्व के आधार स्तम्भ हैं — देश को आप पर पूर्ण विश्वास है।”
मुख्य अतिथि के प्रेरक संबोधन से कैडेट्स में विशेष उत्साह और सेवा भावना का संचार हुआ।
प्रशिक्षण के प्रमुख विषय
प्रशिक्षण में निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी व प्रायोगिक अभ्यास कराए गए—
-
आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं संस्थागत ढांचा
-
भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ एवं त्वरित बाढ़ प्रबंधन तकनीक
-
प्राथमिक उपचार, घायल प्रबंधन एवं CPR प्रशिक्षण
-
खोज एवं बचाव कार्य — रस्सी तकनीक, स्ट्रेचर निर्माण
-
जंगल की आग व शहरी अग्नि प्रबंधन
-
संचार प्रबंधन एवं चेतावनी तंत्र
-
भारी वस्तुओं के सुरक्षित स्थानांतरण की विधियाँ
प्रशिक्षण संचालन
कार्यक्रम का संचालन
राजू शाही (मास्टर ट्रेनर, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून), सुशील सिंह कैंतुरा एवं किशन राजगुरु (मास्टर ट्रेनर — युवा आपदा मित्र) द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि—
“इन 50 प्रशिक्षित युवा आपदा मित्रों के सहयोग से जनपद का आपदा प्रबंधन तंत्र और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा। संकट की घड़ी में ये युवा स्थानीय समुदाय और प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग देंगे।”
एनसीसी अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में एनसीसी की ओर से—
-
कर्नल आदित्य जॉन पॉल
-
मेजर शशि मेहता
-
सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह
-
सूबेदार मेजर जिया लाल
-
ओनरी कैप्टन कृष्ण तड़ियाल
-
हवलदार राकेश कुमार
